सुन्दरकाण्ड पाठ व भजन संध्या का आयोजन

0
276
हनुमानगढ़। श्रीराम प्रभात फेरी हनुमानगढ़ जंक्शन द्वारा श्रीबालाजी महाराज काजला धाम हिसार की पावन कृपा से शहर की सुखस्मृद्धि व खुशहाली की कामना को लेकर संगीतमय श्रीसुन्दरकाण्ड पाठ व भजन संध्या का आयोजन शनिवार को जंक्शन चन्द्रशेखर आजाद वाटिका में किया गया। श्रीसुन्दरकाण्ड पाठ व भजन संध्या में काजला धाम मित्र मण्डल हनुमानगढ़ टाउन द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ व बाबा के सुन्दर सुन्दर भजनों का गुणगान किया। सुन्दर सुन्दर भजनों से पंडाल पूरा भक्तिमय हो उठा। आयोजक श्रीराम प्रभात फेरी मण्डल के सदस्यों ने बताया कि शहर की सुख स्मृद्धि व खुशहाली की कामना को लेकर 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आयोजन में ऋषिकेश से ब्रह्मचारी श्रीहरिदास जी महाराज कथा का वाचन करेगे। कथा के दौरान दोपहर 2ः30बजे से 3 बजे तक ाजन कीर्तन व 3 से सायं 6 बजे तक कथा का आयोजन कयिा जायेगा। उक्त आयोजन में विशेष बात यह है कि उक्त आयोजन में व्यास पीठ पर किसी प्रकार की भेंट या चढावा नही चढ़ेगा व संतों के चरण छुना भी व्रजित है। शनिवार को आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ व भजन संध्या में भारी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने भाग लेकर भक्ति ज्ञान प्राप्त किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।