जोरवार सिंह बारहठ की जयंती मनाई

0
170

संवाददाता भीलवाड़ा। नगरपालिका चेयर मेन रघुनन्दन सोनी की अध्यक्षता में वीरवर क्रान्तिकारी जोरवार सिंह बारहठ की 138 वी जयंती मनाई। मंच पर संगीता दीदी, शिवराज कुमावत रामस्वरूप काबरा एव शहीद परिवार से विशाल सिंह धर्म प्रकाश सोनी, ओर रामेश्वर त्रिपाठी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। विशाल सिंह ने जोरवार सिंह बारहठ के संस्मरण सुनाए। उनके सामाजिक सरोकारों के काम करने के कारण सरोज राठौड़ को वीरांगना सम्मान दिया गया।
कवि कैलाश मंडेला ने बारहठ वीरो पर कविता पाठ किया।
कैलाश जाडावत ने संस्थान प्रतिवेदन पढा, मुख्यवक्ता सोनियाणा प्रिंसिपल जगजितेंद्र सिंह ने आजादी के उत्सव एव जोरावर सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा ।की मालवा वागड़ में फरारी कतई वोभी कष्ट मय, राष्ट्र भक्त कोई फेक्ट्री खेत मे नही बनते इसके समाज को वातावरण देना होता है वो काम शाहपुरा के लोग ओर शहीद प्रताप सिंह बारहठ संस्थान कर रहा है। इनके पुरखे बरु जी सौदा ने महाराणा मेवाड़ को 500 घोड़ो का सहयोग दिया। तो नरू जी बारहठ ने जगदीश मन्दिर उदयपुर की रक्षा में अपने प्राण न्योछवर करदिये। त्रिमुर्ति बारहठ भी उसी का खून और संस्कार है। भीलवाड़ा शहीद स्मारक के सचिव सूर्यप्रताप देथा ने शाहपुरा को क्रान्तितीर्थ कहा। हम भी प्रयास करेंगे । भीलवाड़ा बारहठ शहीद स्मारक का सौन्दर्यकरण करवाएंगे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।