खेजड़ी बलिदान स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया

0
418

हनुमानगढ़। खेजड़ी बलिदान स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा जंक्शन सिविल लाईन में पौधारोपण किया गया। आज का पौधारोपण पेड़ पौधों की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले 363 लोगों की समृति में किया गया है। पौधरोपण की शुरुआत नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल सहित समिति के सभी सदस्यों ने संयुक्त रूप से छायादार पौधा लगाकर की। सभापति गणेशराज बंसल ने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार है। हमे समय समय पर वृक्षारोपण करना चाहिए। पेड़ पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने के लिये आज पूरा विश्व वर्ल्ड ट्री डे मना रहा है।  पौधों के बिना जीवन का अस्तित्व नहीं है, क्योंकि पौधे प्रकृति में ऑक्सीजन की फैक्ट्री हैं। पर्यावरण प्रेमी सुनीता घोड़ेला ने बताया कि खेजड़ी की रक्षार्थ सबसे पहले अमृता देवी ने सिर कटवाया। उसके बाद करीब 363 लोगों जिसमे महिला, पुरुष व बच्चो ने बलिदान दिया। इतिहास में पेड़-पौधों की रक्षार्थ प्राणों की आहुति देने की यह सबसे बड़ी घटना मानी जाती है। पौधे हमें शांति व शीतलता प्रदान करके सकारात्मक ऊर्जा देते हैं। पौधों के बढ़ते देख कर अति प्रसन्नता होती है। इस मौके पर प्रेम चंद बंसल, लोकराज शर्मा, सुरेश कुमार महला, पदमेश सियाग, सुधीर पूनिया, सीताराम घोड़ेला, ऋषि भारद्वाज, रमेश शाक्य, लादुसिंह भाटी, गौरव शर्मा, विपिन शर्मा, संजय कस्वा, संजय सिंह रावत व अन्य समिति के सदस्य मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।