शाहपुरा के सहस्त्रलिंग महादेव पर रुद्राभिषेक व सहस्त्रधारा अभिषेक का आयोजन

0
733

भीलवाड़ा/ सावन मास में शिव भगवान को रिझाने के लिए शिव भक्त उत्साहित दिख रहे हैं। शाहपुरा के कोठी फिल्ड में स्थित प्रसिद्ध सहस्त्रलिंग महादेव पर आज पूर्ण रुद्राभिषेक व सहस्त्रधारा अभिषेक का आयोजन भोले के भक्त टीम द्वारा किया गया टीम के प्रमुख शिवभक्त गोल्डी पाराशर ने बताया कि आज सुबह 11:00 बजे से सहस्त्रधारा अभिषेक व रुद्राभिषेक का कार्यक्रम शुरू हुआ जो शाम 6:00 बजे तक चला। इस दौरान पंडित कुलदीप दाधीच आचार्य के सानिध्य में पंडित मृत्युंजय पाराशर, पुनीत पाराशर गौरव शर्मा, बिट्टू पाराशर, भरत पाराशर, गौतम शर्मा व नीरज शर्मा ने ग्यारह अध्याय का नमक चमक का पाठ, पूर्ण रुद्राभिषेक, भजन कीर्तन, शिव तांडव, शिव महिमन व समस्त देव मंडल पूजन किया।अंत में प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। मंदिर में हुए इस सहस्त्रधारा अभिषेक में शिव भोले के शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों में काफी उत्साह देखा गया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।