हम जो आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे है वो शहीदों की देन – दलवीर सिंह जौसन

0
205
-कंबोज समाज ने किया उद्यम सिंह को याद, दी श्रद्धांजलि
हनुमानगढ़। 
शहीद उघम सिंह पार्क मेंअंतर्राष्ट्रीय सर्व कंबोज सभा की ओर से शहीद उधम सिंह का 81वां शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी समाज के सदस्यों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मास्क लगाकर शहीदे आजम उधम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय सर्व कंबोज सभा के जिलाध्यक्ष दलवीर सिंह जोसन ने कहा कि कई बार इतिहास बनाने वाले लोग इतिहास के पन्नों तक नहीं पहुंच पाते और शहीद उधम सिंह उन्हीं में शामिल हैं। उन्होने बताया कि शहीद उधम सिंह के जीवनकाल पर चर्चा करते हुए कहा कि शिरोमणि शहीद उद्यम सिंह का जन्म सरदार अटल सिंह कम्बोज के घर 26 दिसम्बर 1899 को सुनाम जिला संगरूर पंजाब में हुआ। उन्होंने 13 अप्रैल 1919 जलियांवाला कांड को अपनी आंखों से देखा था और जलियांवाला की मिट्टी को हाथ में लेकर इसका बदला लेने की प्रतिज्ञा की थी। 21 साल तक 21 देशों की यात्रा करते हुए तथा सही समय व सही स्थान का इंतजार करते हुए आखिरकार अपने मुकाम पर पहुंच गए और 13 मार्च को 1940 को उन्होंने ओडवायर की गोली मारकर अपनी प्रतिज्ञा पूरी की । इस जुर्म में उन्हें 31 जुलाई 1940 को फांसी की सजा दे दी गई। उन्होने कहा कि शहीद भगत सिंह की ही तरह शहीद उधम सिंह का स्वतंत्रता आंदोलन में बहुत बड़ा योगदान है, उन्होने देश की आजादी के लिए हंसते हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। हमें उनके जीवन से देशभक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए। आज हम जो आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे है, वों इन्ही अमर शहीदों की देन है। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर पौधारोपण किया। इस मौके पर अर्न्तराष्ट्रीय सर्व कंबोज समाज के जिलाध्यक्ष दलवीर सिंह जोसन, मास्टर गुरदयाल सिंह, शिंगारा सिंह, कैप्टन बलवंत सिंह, एडवोकेट गुरदेव सिंह थिंद, जसवीर सिंह जज, रणजीत सिंह जोसन, लाभ सिंह मुती, कमलजीत सिंह, हिम्मत सिंह, तरसेम सिंह, सतवीर सिंह, बलकरण सिंह, करनैल सिंह थिंद, पार्षद लीलाधर पारीक, भगवान सिंह खुड़ी, देवेन्द्र सिंह टुरना, नवजोत सिंह थिंद, परमिन्द्र सिंह,, प्रदीप सिंह, लवप्रीत सिंह, राजवंत सिंह टिब्बी व अन्य सदस्य मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।