वरिष्ठ पर्यावरण विद चौबे का उपखण्ड स्तर पर हुआ सम्मान

0
214

उपखंड अधिकारी डॉ सिंह ने किया चौबे के कार्यों का अवलोकन

संवाददाता भीलवाड़ा शाहपुरा उपखंड के ढिकोला उप तहसील क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन को लेकर विगत 50 वर्षों से अनवरत कार्य कर रहे वरिष्ठ पर्यावरणविद कैलाश चौबे का उनकी पर्यावरण तथा समाज को लेकर की गई अटूट सेवा को देखते हुए उपखंड प्रशासन द्वारा सम्मान किया गया। उपखंड अधिकारी डॉ शिल्पा सिंह (आईएएस), तहसीलदार इंद्रजीत सिंह ने पर्यावरणविद चौबे को प्रशस्ति पत्र भेंट कर तथा साफा बंधवा कर पीपल का वृक्ष भेंट कर सम्मान किया। इससे पूर्व गुरुवार सुबह उपखंड अधिकारी डॉ शिल्पा सिंह ने चौबे द्वारा विगत 50 वर्षों में ढिकोला क्षेत्र में दिए गए वृक्षारोपण कार्यों का अवलोकन किया। डॉ सिंह ने कहा कि यह चौबे का सम्मान ना होकर एक युग का सम्मान है। चौबे ने 50 वर्षों से अनवरत पर्यावरण के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य किया है ऐसे व्यक्तियों की प्रशासन द्वारा हर संभव मदद की जाएगी।तहसीलदार इंद्रजीत सिंह ने साफा बनाते हुए चौबे को 86 वर्ष की अवस्था में भी क्रियाशील रहने को युवाओं के लिए प्रेरणादाई बताया। तत्पश्चात पंचायत समिति प्रशासन द्वारा भी प्रधान माया देवी जाट की अगुवाई में चौबे का माल्यार्पण करके सम्मान किया। सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा शाहपुरा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष तथा वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र व्यास की अगुवाई में पूर्व पार्षद सुभाष व्यास,अधिवक्ता राकेश पारीक,अधिवक्ता अंकित शर्मा की अगुवाई में ब्रह्म समाज द्वारा दी चौबे को माल्यार्पण कर पौधा भेंटकर सम्मान किया गया। सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शहजाद खान की अगुवाई में पर्यावरणविद चौबे का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वन विभाग द्वारा भी चौबे का सम्मान किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी थान माल प्रतिहार ने चौबे को पांच पौधे भेंट करके उनका अभिनंदन किया। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य महावीर मीणा,ढिकोला ग्राम के जीएसएस अध्यक्ष भेरू लाल शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता भेरु लाल माली,मनीष पाराशर,अधिवक्ता राजेंद्र जाट, विष्णु भाट, आर्टिस्ट शिव माली,मेवाड़ आम चोखला मीणा समाज के अध्यक्ष महावीर मीणा, विशाल शर्मा, किशन तेली, सुनील खटीक, रामानंद चौबे भी मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।