सिंचाई पानी दिलाने व बिगड़ी कानून व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव

0
537

सभा में भाजपा नेताओं का ऐलान- सिंचाई पानी नहीं मिला तो हेड पर करेंगे कब्जा
हनुमानगढ़।
सिंचाई पानी उपलब्ध करवाने व बिगड़ी कानून व्यवस्था में सुधार की मुख्य मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व घोषणा अनुसार जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया। घेराव-प्रदर्शन के दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा राज्यपाल के नाम पांच सूत्री मांग पत्र जिला कलक्टर को सौंपा। इससे पहले नई धान मंडी में शैड के नीचे सभा की गई। सभा में वक्ताओं ने राज्य सरकार को पूरा सिंचाई पानी न मिलने व बिगड़ी कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरा। सभा को पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, पीलीबंगा विधायक धर्मेंद्र मोची, संगरिया विधायक गुरदीप सिंह शाहपीनी, पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया, संजीव बेनीवाल, एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष काशीराम गोदारा सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने संबोधित किया। पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने कहा कि किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। नहरों में पानी नहीं है। कानून व्यवस्था भी बदहाल है। जिले में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। युवा पीढ़ी नशे की गर्त में धंसती जा रही है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के संपूर्ण कर्ज माफी की घोषणा करके सत्ता में आने के बाद भी अब तक किसानों का कर्जा माफ नहीं कर पाई। मुख्यमंत्री के पास सिंचाई विभाग होते हुए भी पिछले पांच माह से नहरों में पानी नहीं है। इस वजह से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा। न ही बेरोजगारी भत्ता। बिजली की दरें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कानून व्यवस्था राज्य में बिगड़ी हुई है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। खनन माफिया भी आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष बलबीर बिश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार की निरंकुशता के कारण किसानों को पूरा सिंचाई पानी नहीं मिल रहा। अपने हिस्से का पानी पाकिस्तान जा रहा है। लेकिन आज किसान जाग उठा है। यदि राजस्थान कैनाल का रेगुलेशन नहीं बना तो वे भी हेड पर कब्जा कर पानी आगे जाने से रोकेंगे। क्योंकि उनकी भी फसलें पानी के अभाव में सूख रही हैं। उन्होंने कहा कि पीने वाले पानी के नाम पर हमारे साथ ड्रामा हो रहा है। कभी नहर दो दिन तो कभी तीन दिन छोड़ी जाती है। अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचता। उन्होंने किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि यदि हम इस नालायक सरकार के खिलाफ एकजुट नहीं होंगे, प्रशासन को चेताएंगे नहीं तब तक हमें पानी नहीं मिलेगा। टोल नाके पर कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे लोगों की ओर से भाजपा नेताओं की गाड़ियों को रुकवाकर नुकसान पहुंचाने के घटनाक्रम का हवाला देते हुए विधायक मोची ने कहा कि प्रजातंत्र में विरोध करना गलत बात नहीं है। लेकिन जिस तरह का व्यवहार प्रदर्शनकारी, भाजपा नेताओं के साथ कर रहे हैं वह बर्दाश्त नहीं होगा। क्योंकि हम भी किसान हैं। उन्होंने कहा कि टोल नाकों पर बैठे लोग सिंचाई पानी की मांग नहीं कर रहे। पानी हमारे पास है लेकिन फिर भी नहीं ले पा रहे। आज हम पानी के लिए पंजाब की तरफ देख रहे हैं। जिस प्रकार से राजस्थान सरकार किसानों के साथ कुठाराघात कर रही है वह किसी से छुपा नहीं है। सं

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।