बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों व महंगाई को लेकर सेवादल कांग्रेस का विरोध कर हस्ताक्षर अभियान

0
212

संवाददाता भीलवाड़ा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मुख्य अग्रिम संघठन सेवादल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के आदेशानुसार शाहपुरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप गुर्जर के निर्देश पर सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर के नेतृत्व में बढ़ती पेट्रोल डीजल दामों को लेकर विरोध कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अध्यक्ष जयंत ने बताया कि केन्द्र की निरंकुश, तानाशाह मोदी सरकार के विरुद्ध आवाज़ प्रदेश भर में सेवादल कांग्रेस अपनी बुलंद कर रही है। संदीप महावीर जीनगर ने बताया कि बढ़ती महगाई को लेकर आमजन परेशानी का सामना कर रहा है। पार्षद ईशाक खान व सद्दीक पठान ने बताया की भाजपा सरकार के ग़लत निर्णयों से बढ़ती कमरतोड़ महंगाई का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। हस्ताक्षर अभियान में युवाओं ने भरपूर विरोध करते नजर आए। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र मेहता, गोविंद बिरला, प्रभु सुगंधि, पार्षद सद्दीक पठान, ईशाक खां, शंकर खटीक, नगर महामंत्री ओम प्रकाश सिन्धी, मुस्लिम नेता मुबारिक , कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इमरान पठान, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष महेंद्र बंजारा, ओमप्रकाश बैरवा, अभिषेक सोलंकी, हर्ष जोशी, हर्ष चंदेल, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।