कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने पीड़ित परिवारों को दिया पुर्नवास का आश्वासन

0
261

संवाददाता भीलवाड़ा। जयपुर ग्रेटर नगर निगम की ओर से 23 मई को विद्याधर नगर के परशुराम सर्किल के पास रहे रहे 200 घुमंतू परिवारों विमुक्त घुमंतू अर्द्ध घुमंतू परिवारो की बस्ती को हटाने के मामले में पीड़ित परिवारों की ओर से लगातार चल रहे 39 वे दिन धरने को समर्थन देने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एंव बिहार प्रभारी राजेश लिलोठिया मंगलवार शाम जयपुर पहुंचे और धरना दे रहे घुमंतू परिवारों से मुलाकात की। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव लिलोठिया ने जयपुर ग्रेटर नगर निगम की कार्रवाई को तानाशाही रवैया बताते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ हैं। वह इस मामले से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी अवगत करवाएंगे।
हटाए गए लोगों का होगा पुनर्वास
कांग्रेस के राष्ट्री सचिव राजेश लिलोठिया ने विरोध में बैठे धरना दे रहे हैं पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया कि वे इस मामले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी अवगत करवाएंगे साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी मुलाकात करके हटाए गए लोगों का पुनर्वास करवाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस नेता सीताराम अग्रवाल ,राजस्थान राज्य विमुक्त घुमंतू अर्द्ध घुमंतू कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष राज्यमंत्री गोपाल केसावत ‘मेवाड’ कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय कोर्डिनेटर, युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष संजीता सिहाग, राष्ट्रीय साहसी महासभा अंध्यक्ष जयराज भाट , सुरेश माल्हा , इन्द्र सिंह , भँवर सिंह हसनपुरा , पुखराज दासावत , सामाजिक कार्यकर्ता पुनाराम साहसी , अनिल कुमार साहसी , एडवोकेट कुलदीप सिंह मालावत , मौजूद रहे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।