सेवादल कांग्रेस ने शाहपुरा थाना को किया सेनेटाइज

0
194

संवाददाता भीलवाड़ा। शाहपुरा ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर की तरफ से पुलिस थाना शाहपुरा में सेनेटाइजर कार्य करवाया गया। जीनगर ने बताया कि पुलिस प्रशासन आम जनता के लिए सदैव तत्पर रहती इनके स्वास्थ की जिम्मेदारी भी शहर वासियों को लेनी होगी। इसी बीच अध्यक्ष जयंत ने स्वयं की और से थाने की सभी गाड़ियों को भी सेनेटाइजर करवाने का निर्णय किया। पूर्व में भी अध्यक्ष जीनगर व नगर अध्यक्ष अमन पोंड रिक ने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रशासन को मास्क, सेनेटाइजर व पानी की बॉटल वितरित की थी। हेड कांस्टेबल मुकेश मीणा ने शहर वासियों से घर में रहने की अपील की व मास्क के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कोरोना वॉरियर्स सूरज जांगिड़, अमित कुमार, प्रीतम सिंह, श्री देव गुर्जर, जीतू गुर्जर का भी सहयोग रहा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।