तसवारिया बांसा चर्तुमुखी शिव मंदिर में हुई भजन संध्या

0
270

संवाददाता भीलवाड़ा। तसवारिया बांसा महाशिवरात्री महोत्सव के दोरान शिव मंदिर में बुधवार की रात भजन संध्या में कलाकारों के निर्देशन में भजन गायकों एवं नृत्य कलाकारों ने प्रस्तुतियों से समा बांधा। गावं के पंचपटेलों द्वारा भगवान शिव की महाआरती एवं रूद्राभिषेक प. शिवजीराम दाधीच के सानिध्य में किया गया। महाआरती के बाद भजन संध्या का शुभारभ देव म्यूजिकल ग्रुप एंड पार्टी के कलाकार दुर्गालाल गुर्जर ने गणपति वंदना व गुरू महिमा से किया। इस दौरान कलाकार ने अमलीडो अमलीडो भोलो भांग को दिवानो गाजो पिले रे भोला अमली आदि भजनों की प्रस्तुति देकर समा बांधा। इस दौरान डांसर प्रिया मारवाडी व सुशील ने नृत्य की मनमोहन प्रस्तुति दी। इस दौरान मेला समिति के कार्यकर्ताओं ने अतिथियों व कलाकारों का स्वागत किया। मंच संचालन रतन लाल वैष्णव व घनश्याम जाट ने किया। गुरूवार सुबह महाशिवरात्री के दिन महाआरती हुई व सवामण भांग का भोग लगाया गया। भांग के भोग को ग्रामवासियों ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया, पूरा का पूरा गांव भोले नाथ की भांग में रंग गया। उसके बाद भगवान शिव की प्रतिमा को नंदीरथ में बिराजमान करके शाही ठाठ बांट से भगवान भोले नाथ की सवारी निकाली। शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ गणेश चौक, सोमाणी चौक, तेजाजी चौक से निकलकर जाटों का नोहरा शिव मंदिर पहुची। स्थानीय युवा कलाकारो द्वारा अखाड़े व कला का प्रदर्शन किया गया। जगह जगह पर भगवान शिव के रथ की अगवानी की गई। गोधूलिक वेला में भगवान का रथ नगर भ्रमण करके वापस आने पर महाआरती
के साथ प्रसाद वितरण किया गया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।