प्रदेश में पार्टी की मजबूती के लिये गांव व वार्ड स्तर पर कमेटियां बनाने का आह्वान

0
223
आप का जिला सम्मेलन सम्पन्न प्रदेश पदाधिकारियों ने की शिरकत
हनुमानगढ़।आम आदमी पार्टी का जिला सम्मेलन रविवार को जिला संयोजक सुरेन्द्र बेनीवाल की अध्यक्षता में टाउन नई आबादी स्थित पंचायती धर्मशाला में आयोजित हुआ।सम्मेलन में सम्मेलन में प्रदेश सचिव देवेंद्र शास्त्री,कोषाध्यक्ष तरुण गोयल, कार्यकारिणी सदस्य दीपक मिश्रा,महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक,सह कोषाध्यक्ष केशव अग्रवाल,मीडिया प्रभारी योगेंद्र गुप्ता,सोशल मीडिया उपाध्यक्ष राजकुमार मीणा ने विशेष रूप से भाग लिया।सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक ने कहा कि देश मे गहराई तक फैले भृष्टाचार को समाप्त करने के उद्देश्य को लेकर आम आदमी पार्टी की स्थापना की गई थी और वर्तमान में दोनों राष्ठीय पार्टियों कांग्रेस व भाजपा के सामने आम आदमी पार्टी एक मजबूत चुनोती बनी हुई है।पाठक ने कहा कि पिछले 70 वर्षों से सरकार किसी भी पार्टी की रही हो सबने देश की जनता के खून पसीने की गाड़ी कमाई को देश की जनता पर न खर्च कर अपने विधायको व सांसदों की सुविधायों पर खर्च करने का काम किया है देश की जनता से टैक्स के रूप में लिया गया पैसा जिसे पिछड़े तबके व देश के विकास में खर्च किया जाना चाहिए उस पैसे को सांसदों व विधायको को फ्री बिजली पानी,फ्री बस रेलगाड़ी,हवाई यात्रा ,पेंशन आदि पर खर्च किया जा रहा है,इन सब मुद्दों को लेकर पार्टी के राष्ठीय नेतृत्व के निर्देशानुसार हम प्रदेश में जनजागरण कर आमजन को जागरूक करने के लिए आये है।प्रदेश सचिव देवेंद्र शास्त्री ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की लोकतांत्रिक व जवाबदेही सरकार से केंद्र की भाजपा सरकार डरी हुई है ओर दिल्ली सरकार की शक्तियों को कम करने की कोशिश की जा रही है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में करवाये गए विकास कार्यो से काम के मुद्दे पर आम वोटर को कार्यकर्ता साबित करने का जो कार्य किया है उसी का परिणाम है कि आज दिल्ली का हर नागरिक आम आदमी पार्टी से जुड़ना चाहता है ओर आम आदमी पार्टी का कुनबा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।उन्होंने बताया कि राष्ठीय आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं को काले कृषि कानूनो को रद्द करवाने के लिये संघर्ष कर रहे किसानों के आंदोलन को समर्थन देने का आह्वान किया गया है।
देवेंद्र शास्त्री ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की जनता बिजली दरो में कई गयी बढ़ोतरी से परेशान है उन्होंने आमजन से जुड़े इस मुद्दे को लेकर संघर्ष करने के लिए जिला स्तर पर संघर्ष समिति गठित करने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि प्रदेश से जिला,जिले से विधानसभा,विधानसभा से वार्ड,वार्ड से बूथ तक पार्टी को मजबूती देने के लिए प्रत्येक वार्ड व गांव में पांच कार्यकर्ताओ की कमेटी गठित कर दी जाए तो आम आदमी पार्टी के कारवां को रोका नही जा सकता।जिला संयोजक सुरेन्द्र बेनीवाल ने आम जन से जुड़े मुद्दों व हाल ही में किसानों की जमीन नीलामी रदद् करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए लम्बे संघर्ष व अन्य गतिविधियों के बारे में प्रदेश पदाधिकारियों को विस्तार से जानकारी देते हुए  राष्ठीय व प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिये जाने वाले कार्यक्रमों व निर्देशो की पालना करने व जीका कार्यकारिणी व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्य करते हुए पार्टी को मजबूती देने का भरोसा दिलवाया।सम्मेलन के पश्चात प्रदेश पदाधिकारियों ने ल जिले में संगठन के ढांचे को मजबूत करने,संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करने तथा कार्यकर्ताओ से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए जिला कार्यकारिणी ,विधानसभा अध्यक्ष कार्यकर्ताओ से अलग अलग बैठक की।बैठक में जिला संयोजक सुरेन्द्र बेनीवाल,जिला सचिव दुनिराम लूणा, नोहर विधानसभा अध्यक्ष हंसराज बाना,हनुमानगढ़ अध्यक्ष गोपाल मेघवाल, पीलीबंगा अध्यक्ष सुरेन्द्र जाखड़,टिब्बी अध्यक्ष चरनजीत सिंह,बंसीलाल शर्मा,जालिम खान,महिला विंग अध्यक्ष विमला मोदी,सुभाष पारीक,अशोक सिंधी,किरण शर्मा,राजकुमार गर्ग,रणजोत सिंह सरां,रामप्रीत झा सहित सेंकडो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मोजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।