प्रदेशव्यापी मांग सप्ताह के तहत रोडवेज कर्मचारियों का धरना जारी

0
220
सेवानिवृत कर्मचारी डिप्पो धरने पर बैठकर कर रहे है आंदोलन
हनुमानगढ़।सेवानिवृत रोडवेज कर्मचारियों की मांगो व  ज्वलंत समस्याओ के समाधान न किये जाने के विरोध में 18 से 22 जनवरी तक मनाये जा रहे प्रदेशव्यापी मांग सप्ताह के तहत आरएसआरटीसी रिटायर्ड एम्प्लाइज एसोसियेशन सदस्यो का जंक्शन स्थित रोडवेज डिप्पो में चल रहा धरना गुरुवार को भी जारी रहा।।यूनियन सदस्यो ने वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संगठन के जिला अध्यक्ष देवदत्त स्वामी ने बताया कि सेवानिवृत कर्मचारी अपनी मांगों व समस्याओ के बारे में राज्य सरकार को ज्ञापन,धरने,प्रदर्शन के माध्यम से कई बार अवगत करवा चुके है परंतु कोई कार्यवाही नही हुई जिसके चलते संगठन सदस्यो में सरकार के प्रति आक्रोश है।उन्होंने बताया कि संगठन सदस्यो को सेवानिवृत हुए काफी समय हो चुका है परंतु सरकार द्वारा हमे हमारे बकाया परिलाभ आज तक नही दिए गए जिसके विरोध में मजबूरन हमे आंदोलन करना पड़ रहा है।उन्होंने बताया कि कुछ सदस्य तो आथिर्क रूप  से परेशान होने के चलते अपना इलाज भी नही करवा पा रहे।उन्होंने बताया कि यदि हमारी जायज मांगो के प्रति सरकार जल्द नही चेती तो हमे उग्र आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। इस दौरान देवदत्त स्वामी, कामरेड रामकुमार चन्देल,गुरचरन सिंह,नेकीराम,भाद्रराम,लक्ष्मण सिंह,कृष्ण,सुरजीत सिंह, सुखमंदर सिंह,प्रेम सिंह,गुरचरन सिंह,जरनैल सिंह,रमेश लोहिया,केहर सिंह मान आदि मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।