उपनगर पुर में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ हुआ।

0
225

संवाददाता भीलवाड़ा। आज पुर खंड में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान की शुरुआत लक्ष्मीनाथ मंदिर पुर(बड़े मंदिर) से हुई। कार्यक्रम में हाथीभाटा आश्रम के संत एव पंचमुखी बालाजी रीको एरिया के महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान 1992 की कारसेवा के समय पुर से गए कारसेवक मधुसूधन जी जोशी का सम्मान किया गया। पुर खंड के संघचालक गोपीलाल ने बताया कि निधि समर्पण अभियान की शुरुआत में स्वर्गीय श्याम जोशी की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी गणपति देवी एव मुरलीधर , बसंत कुमार , निर्मल द्वारा 111111 (एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह) रुपए चेक एवं श्री मति सरोज देवी धर्मपत्नी सत्यनारायण जोशी द्वारा 11111 राशि का चेक श्री राम मंदिर निर्माण के लिए पूज्य संतो को सौपा गया। संतो द्वारा आव्हान किया गया की इस श्री राम मंदिर निर्माण में पुर के रामभक्तो द्वारा अधिक से अधिक सहयोग किया जावे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।