कांग्रेस सेवादल ने किया प्रदेश अध्यक्ष शेखावत का स्वागत

0
176

संवाददाता भीलवाड़ा। केंद्र सरकार की किसान बिल को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। विरोध प्रदर्शन के चलते कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंग शेखावत के नेतृत्व में राजस्थान के हर जिले में किसान संगर्ष यात्रा निकाली जा रही है। ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर व नगर अध्यक्ष अमन पोंडरिक ने अध्यक्ष शेखावत को सेवादल टोपी व दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया। ब्लॉक अध्यक्ष जयंत ने आने वाले नगर पालिका चुनाव में सेवादल के पदाधिकारियों को टिकट दिलाने की मांग रखी। सेवादल के जिला अध्यक्ष हिमांशूल माथुर के निर्देश पर शाहपुरा ब्लॉक की संपूर्ण कार्यकारणी भीलवाड़ा किसान संगर्ष यात्रा में शामिल हुई। इस दौरान जयंत जीनगर ,अमन पोंडरिक, कैलाश ऐरवल , राजपाल सिंह राणावत, अभिषेक जीनगर, दुर्गेश बैरवा, सहित कार्यकर्ता शामिल थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।