माता सावित्री बाई जयन्ती जागृत सप्ताह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न कर जयन्ती मनाई

0
240

संवाददाता भीलवाड़ा। महात्मा ज्योति बा फूले फूलमाली सेवा संस्थान व माली सैनी समाज भीलवाड़ा के सयुक्त तत्वाधान प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले की जयन्ती जागृति सप्ताह दिनांक 28 दिसम्बर से 3 जनवरी 2021 तक हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न कर 190 जयन्ती बेटी गौरव उद्यान स्थित प्रतिमा पर माल्यापर्ण व पुष्पाजंलि अर्पित कर जयन्ति मनाई गई।संस्था के सचिव राजकुमार माली ने बताया कि सावित्री बाई फूले की जयन्ती समारोह कार्यक्रम में बेटी गौरव उद्यान में सावित्री बाई के साथ ही भारत के गौरवान्वित महिलाओं जिसमें – सायना नेहवाल, बेछेन्द्रपाल, मेरिकोम, इन्द्रा गाॅधी, राणी पद्मिनी, पन्नाधाय, मीरा बाई, मदर टेरेसा, लता मगेंशकर, कल्पना चावला, का समाजजनो व महिला मंडल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवम् समाज को इन गौरवान्वित महिलाओं को अपने जीवन में उतारने की भावना जागृत की।
इस मौके पर पूर्व जिला शिक्षाधिकारी डाॅ. शंकरलाल माली ने सावित्री बाई फूले की जीवनी व वर्तमान महिलाओ की स्थिति के बारे में प्रकाश डाला । एवम् समाजसेविका व मंडल शिक्षा प्रभारी प्रेम देवी माली ने पूरे जन जागृति सप्ताह में हुए कार्यक्रमों जैसे मास्क वितरण,महात्मा ज्योति बा फुले सर्किल की सफाई,जीवनी पर संगोष्ठी, आदि के बारे में व महिला शिक्षा, सामाजिक क्षैत्र में कैसे उत्थान हो का संदेश दिया । इस मौके पर समाज की प्रतिभावान छात्रा पहलवान मनिषा माली द्वारा राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में 2 बार राजस्थान केसरी व सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर उसका स्वागत व अभिनंदन किया गया।
वक्ताओं ने बताया कि प्रथम भारतीय महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले ने अपने पूरे जीवन काल मे अपने पति महात्मा ज्योति बा फुले से शिक्षा लेकर देश मे बालिका विद्यालय की स्थापना की,दलितों,पिछडो ,किसानों का मार्गदर्शन करते हुवे इनके हक की लड़ाई लड़ी,कुरूतियो को मिटाने,महिलाओं को शिक्षित करने जैसे महान कार्य किये जिसके कारण देश की महिला शिक्षिका होने का गौरव हासिल किया ।इनके द्वारा देश व समाजहित में किये गए महान कार्यो को ध्यान में रखते हुवे इनका जन्मदिवस 3 जनवरी राज्य व केंद्र सरकार द्वारा महिला शिक्षिका दिवस के रूप में मनाने व महात्मा ज्योति बा फुले माता सावित्री बाई फुले को सयुक्त रूप से देश का सर्वोच्चय सम्मान भारत रत्न मिले इसकी मांग की गई।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष बद्रीलाल पारेता, पूर्व पार्षद उंकार माली पूर्व पार्षद नंदलाल माली, पूर्व पार्षद बंशीलाल माली, पार्षद प्रतिभा माली, मंडल सचिव सुमित माली, मंडल सहसचिव सचिव दिनेश माली, दौलत माली ,सवेफ सचिव छोटू लाल माली,मनीषा माली, संजना माली, चन्द्रकला माली, देवकी माली ,आरती माली, आशा माली, सपना माली, राजेन्द्र पालडिया, अनिल माली, सोहन लाल रागसिया ,देवी लाल माली ,रामेश्वर माली ,गोपाल माली ,तोताराम माली, प्रभुलाल रागसिया, कैलाश माली ,नवीन माली, दीपक माली ,रोशन माली सोमदेव , किशन माली चंपा लाल माली ,पुसा लाल , राजू माली ,छोटू लाल ,राजेन्द्र काछवा मनीषा माली,राजकुमार ,छगन माली ,चांद मल माली कमल,दुर्गालाल ,सवेफ शहर अध्यक्ष गोपाल गढ़वाल,निर्मल वैष्णव,लालूराम ,मुकेश,सहित सैकडो समाजजन व पदाधिकारी मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।