विस उपचुनाव के लिए दाधीच ने पेश की मजबूत दावेदारी

0
310

पंचायत राज चुनाव में सहाड़ा में भाजपा संयोजक के रूप में दिलाई भारी जीत

संवाददाता भीलवाड़ा पंचायत चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं। अब बारी है सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में त्रिवेदी के निधन से रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव की। सहाड़ा की सीट पर परंपरागत रूप से ब्राह्मण उम्मीदवारों का ही दबदबा रहा है। कॉंग्रेस जहाँ ब्राह्मण पर विश्वास जताती आई है, वहीं भाजपा ने जाट उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। कांग्रेस में रामपाल उपाध्याय के बाद कैलाश चंद्र त्रिवेदी मजबूत और दबंग ब्राह्मण नेता के रूप में उभरकर सामने आए थे। लेकिन उनके निधन से रिक्तता आ गई है। हाल ही में सम्पन्न पंचायत राज चुनाव में पूर्व शिक्षा प्रशासनिक अधिकारी और सहाड़ा संयोजक गोपाल लाल दाधीच ने अपनी संगठन क्षमता, दूरदर्शिता और कार्यकर्ताओं से जीवंत जुड़ाव के दम पर 15 में से 10 सीटें दिलाकर विधानसभा उपचुनाव के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। वर्तमान में गंगापुर निवासरत दाधीच के मूलतः रायपुर क्षेत्र के नांदशा जागीर के निवासी होने, कद्दावर ब्राह्मण नेता होने, संघ पृष्ठभूमि से जुड़े होने, कार्यकर्ताओं से सीधा जुड़ाव होने से उपचुनाव में उनकी दावेदारी काफ़ी मजबूत मानी जा रही है। सहाड़ा और रायपुर दोनों पंचायत समितियों में विकास अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी आदि महत्त्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर रहते हुए दाधीच द्वारा व्यापक जनसम्पर्क बनाने का लाभ भी उनको मिल सकता है। साथ ही सुवाणा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में सीधी पकड़ होने का फायदा भी मिलेगा।
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले दाधीच को गत विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिल पाया था लेकिन उपचुनावों इस बार भाजपा अगर गोपाल लाल दाधीच पर भरोसा जता दे तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।