विश्व मृदा दिवस का किया आयोजन।

0
247

रिलायंस फाउंडेशन द्वारा ग्राम टिम्मा गामडी में रिलायन्स फाउन्डेशन द्वारा किसानों के साथ विश्व मृदा दिवस का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य किसानों व आम लोगों को मिट्टी की महत्व के बारे में जागरूक करना तथा मिट्टी का संतुलन कैसे बनाए रखें पर एक समझ विकसित करना था। कार्यक्रम में महिला पुरुष और बच्चों ने भाग लिया तथा कार्यक्रम में आज के मुख्य वक्ता श्री पृथ्वी सिंह जी अध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टिम्मा गामडी ने संबोधित किया। रिलायंस फाउन्डेशन से चंद्रकांत शर्मा व चेतना जोशी उपस्थित रहे। श्री पृथ्वी सिंह में बताया कि आज के समय में लोग ज्यादा से ज्यादा रासायनिक खादों व कीटनाशक दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे हमारी मिट्टी में जैविक गुणों की कमी आ रही है। तथा इसका उत्पादन गिरता जा रहा है और साथ ही मिट्टी प्रदूषण का भी शिकार हो रही है। किसान एवं आम जनता को इस की सुरक्षा हेतु जागरूक करने की जरूरत है सरकार ने विश्व में 5 दिसंबर 2013 को विश्व मिट्टी दिवस मनाने का फैसला लिया तथा 5 दिसंबर 2017 को संपूर्ण विश्व में विश्व मृदा दिवस के रूप में मनाया गया। 2017 में इस दिवस के इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किसानों से मिट्टी के नियमित परीक्षण हेतु स्वस्थ्य धरा, खेत हरा के माध्यम से आव्हान किया।
कार्यक्रम श्री चन्द्र कान्त शर्मा ने बताया की वर्तमान में विश्व में संपूर्ण मर्दा का 33% पहले से ही बंजर हो चुका है। तथा हमारे भोजन का 95% भाग मृदा से आता है। अतः हमें जरूरत है कि हम मिट्टी को अधिक से अधिक उर्वरक बनाएं तथा प्रदूषण से बचाए रखें। हमें एक पौधा काटने के बदले 2 पौधे लगाने चाहिए तथा मिट्टी का कटाव, खेत का कटाव इत्यादी पर भी कार्य करने की जरूरत है। खेत में कृर्षि विमाग द्वारा रिकमण्ड खाद की ही मात्रा डाले।
जैविक खेती को अपनाये तथा घर पर पौषण वाटिका लगा कर ताजा फल व सब्जि उगाये तथा स्वास्थ्य को बचाये।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित प्रतिभागियों को धन्यवाद देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।