डायन निकालने के नाम पर महिला को सांकलों से मारा,गर्म चिमटे से दागा

0
332

संवाददाता भीलवाड़ा। क्षेत्र के चलानिया स्थित धर्म स्थल पर एक महिला को शरीर से डायन निकालने के नाम पर उसी की एक रिश्तेदार द्वारा लोहे की सांकल से मारने व चिमटे से दागने का मामला सामने आया है।महिला भीलवाड़ा स्थित महात्मा गांधी चिकित्सालय में उपचारत है। जानकारी के अनुसार विगत 22 नवंबर की इस घटना की सूचना पुलिस को मिली, जिस पर पुलिस ने पीड़िता के भीलवाडा स्थित महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुच कर बयान दर्ज किये। सहायक उप निरीक्षक भंवर सिंह ने बताया कि पुर थाना इलाके के पांसल के पास नाथो का खेडा गांव में रहने वाली 35 वर्षीय महिला विगत 22 नवंबर को क्षेत्र के चलानिया भैंरूजी के स्थान पर धोक लगाने आई थी। इसी महिला की कंवलियास क्षेत्र में रहने वाली महिला रिश्तेदार संतोष नाथ भी साथ में थी। संतोष ने अपनी रिश्तेदार महिला को डाकन लगने की बात कहकर डाकन निकालने के नाम पर लोहे की सांकल से उसके नाजुक अंगों पर चोटे मारी तथा गर्म चिमटे से चेहरे पर दाग दिया। जिससे महिला घायल हो गई। महिला की तबीयत बिगडऩे पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।महिला के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पर एएसआई सिंह अस्पताल पहुंचे।जहां उन्होंने पीडि़ता के बयान कलमबद्ध किये। एएसआई सिंह का कहना है कि आरोपित महिला के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।