भारतीय जनता पार्टी घर घर वितरण कर रहे हैं कोरोना जागरूकता प्रपत्र

0
271

संवाददाता भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शाहपुरा द्वारा चलाए जा रहे कोरोना जागरूकता संदेश यात्रा प्रत्येक वार्ड में जा रही हैं।नगर महामंत्री मोहन रेगर ने बताया की पूर्व चेयरमैन व नगर अध्यक्ष रघुनंदन सोनी के नेतृत्व में कोर्ट के नीचे वाली बस्ती, गुर्जर मोहल्ला, खारा कुआं के पास वाली बस्ती आदि क्षेत्र में प्रातः 7:00 से 9:15 तक कोरोना जागरूकता संदेश यात्रा निकाली गई।
नगर महामंत्री राजेश पारीक ने बताया कि नगर उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी, राजेंद्र बोरा, पूर्व पार्षद मोहन सिधी, एस सी मोर्चा नगर अध्यक्ष लादूराम खटीक, नगर मंत्री देव किशन प्रजापत, विट्ठल शर्मा, बूथ अध्यक्ष युवराज सिंह, केशव सिंह, सत्यनारायण तोलंबिया, बूथ अध्यक्ष अशोक छिपा, प्रमोद छिपा, बसंत वैष्णव, प्रवीण सोनी, वरिष्ठ कार्यकर्ता कयूम अंसारी, अमित गुर्जर, दिनेश लोहार, भागचंद आमेटा, छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित पारीक, शिव प्रकाश शारदा, प्रवीण सुखवाल, गोविंद शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।