किसान कांग्रेस ने रक्तदान शिविर आयोजित कर मनाया सचिन पायलट का जन्मदिवस

0
375

संवाददाता भीलवाड़ा। पूर्व उपमुख्यमंत्री व पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के 43वें जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय भीलवाड़ा पर किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश चैधरी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसका उद्घाटन राजेश चैधरी द्वारा किया गया। उक्त रक्तदान शिविर में 88 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश चैधरी ने बताया कि सचिन पायलट के जन्म दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एन.एस.यू.आई.), यूवा कांग्रेस सेवादल, पंचायतराज संगठन, महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पायलट की लम्बी आयु की कामना की। चैधरी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
इस अवसर पर कांग्रेस पंचायतराज संगठन के भैरूलाल भडाणा, कांग्रेस पश्चिम ब्लाॅक मंजू पोखरना, रामप्रसाद धाभाई, श्यामलाल नायक, कुणाल ओझा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रितेश गुर्जर, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष किशन चैधरी, अमित चैधरी, पार्षद मनोज पालीवाल, जी.पी. खटीक, सिजुपी जोय, भगत प्रजापत, रामलाल गुर्जर, दिनेश भण्डारी, हेमन्त शर्मा, लखन चैधरी, डी.के. खटीक, गौतम जीनगर, सुबोध आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।