जिले भर में पौधरोपण और भारत छोड़ो आंदोलन पर विचार गोष्ठी से हुआ श्श्अगस्त क्रांति सप्ताहश्श् का आगाज, 1050 पौधे लगाए

0
207

हनुमानगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष के आयोजनों की श्रंखला में 9 से 15 अगस्त तक मनाए जाने वाले अगस्त क्रांति सप्ताह का आगाज रविवार को जिला और ब्लॉक मुख्यालय पर पौधरोपण और भारत छोड़ो आंदोलन पर विचार गोष्ठी के आयोजन से हुआ। जिला और ब्लॉक मुख्यालय पर स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्ति के पास 150-150 पौधे लगा कर गांधी वाटिका का निर्माण किया गया। जिले भर में कुल 1050 विभिन्न किस्म के पौधे लगाए गए। साथ ही उच्च शिक्षा एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से आचार्य अथवा व्याख्याता स्तर के इतिहास शिक्षक को मुख्य वक्ता के रूप में शामिल करते हुए भारत छोडो आंदोलन विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुआ। जिसमें 150 विभिन्न किस्म के पौधे कलेक्ट्रेट के सामने स्थित पार्क में लगाए गए। साथ ही इतिहास शिक्षकों और कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन  और  भारत छोड़ो आंदोलन पर प्रकाश डालते हुए विचार गोष्ठी का आयोजन भी हुआ।इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षक और अन्य महिला कार्मिक ने भारत छोड़ो आंदोलन को लेकर भव्य रंगोली बनाई। जिसका कार्यक्रम में आए अतिथियों ने निरीक्षण भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर जाकिर हुसैन ने कहा कि गांधीजी के जो विचार है वो आज भी प्रासंगिक है। सत्य, अहिंसा, नशे से दूर रहना इत्यादि पर चलकर समाज का बहुत अच्छा विकास हो सकता है। हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में नशे की समस्या ज्यादा है। यहां अगर युवाओं और लोगों को अगर धर्म और अध्यात्म से जोड़ेंगे तो  से जोड़ें तो इस समस्या से निजात मिल सकती है। जब संस्कार अच्छे होंगे और अंतर्मन मजबूत होंगे तो युवा नशे से दूर रह पाएगा और आत्महत्या भी नहीं कर करेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य गांधी के दर्शन को जीवन में आत्मसात करने का है। आपसी भाईचारे को बढ़ाना है। आइंसटीन ने भी कहा था कि आने वाले समय में लोग ये भरोसा नहीं करेंगे कि इस तरह का  हाडमास का व्यक्ति भी इस धरती पर हुआ था।  जिला कलक्टर ने कहा कि नमाज पढते हैं तो दुआ में एक प्रसंग आता है कि जालिम के जुर्म और मजलूम की बददुआ से बचा। यानि जालिम का जुल्म हो रहा है तो उसका आप विरोध करें और हम खुद भी किसी पर जुल्म ना करें। सत्य और अहिंसा में बहुत बड़ी ताकत है। बापू के आदर्शों पर चलते हुए हम देश को आगे ले जाएं। यही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। नगर परिषद चेयरमैन श्री गणेशराज बंसल ने कहा कि गांधी का जो सत्य और अहिंसा का विचार था वो आज भी प्रासंगिक है। और उन्हें हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।