मिसाइल मैन डॉ कलाम ने भारत को दिलाई विश्व में पहचान

0
261

शाहपुरा-भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शाहपुरा ने भारत रत्न व पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर संगोष्ठी आयोजित की।
भाजपा नगर महामंत्री खुशी राम आचार्य ने बताया कि भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम एक सच्चे राष्ट्रभक्त सरल हृदय एवं सरल व्यक्तित्व के धनी थे। देश के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाया।
भाजपा एस सी मोर्चा नगर अध्यक्ष लादूराम खटीक ने इस मौके पर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनके जीवन को प्रेरणास्पद बताया उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को कोविड-19 की पालना करते हुए आयोजित किया।
इस दौरान मोहन रेगर, रामराज प्रजापत, देव किशन प्रजापत, राजपाल सेन, पार्षद प्रवीण सोनी, राजेंद्र जांगिड़ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।