रिलायंस फाउंडेशन द्वारा कृषि विभाग के सहयोग से एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

0
450
रिलायंस फाउंडेशन द्वारा कृषि विभाग के सहयोग से ग्राम टेकला में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । जिसका उदेश्य सतत विकास टिकाऊ खेती को बढावा देना था। जिसमे गांव के लगभग 28 किसानों नें भाग लिया। प्रशिक्षण में कृषि विभाग से राजेश परमार सहायक कृषि अधिकारी एरिया चंदू जी का गडा तथा रिलायंस फाउंडेशन के प्रतिनिधि चन्द्र कान्त शर्मा ने भाग लिया तथा प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को निम्नलिखित जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
1. आगामी लगाये जाने वाली फसलों एवं बिमारियों तथा रोकथाम।
2. कीट प्रबन्धन वर्तमान में मक्का की फ़सलों में आने वाले कीट का प्रबंधन तथा उसका उपचार l
3. मिश्रित खेती : श्री परमार ने बताया की इस क्षेत्र में मक्का व सोयाबीन की ही अधिकतर बुवाई होती है। जिसमें किसान सिगंल फसल उगता है और सिगंल फसल में किसान को ज्यादा रिस्क होती है।*
4. रासायानिक खादों का उपयोग: खादो का उपयोग करने का तरिका बताया की हमें आवश्यक्तानुसार ही खाद का उपयोग लेवे। यहां पर सभी लोगों के पास मिट्टी की जाचं रिपोर्ट है कृपया उससे खाद की डोज की मात्रा कृर्षि अधिकारियों सें मिलकर तय करें।*
5. कृषि विभाग की योजनाओं को साझा करना राजेश जी ने वर्तमान में
सरकार द्वारा वितरण किये जाने वाले उन्नत बीज तथा जीरो बजट खेती पर किसान भाईयों को जानकारी दी गई।
अन्त में किसानों को फिल्ड विजिट करा के किसानों के प्रशनो का निराकरण किया गया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।