मकर संक्रांति कल, जानिए किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

0
698

मकर संक्रांति का पर्व इसबार 14 तारीख के बजाए 15 जनवरी को मनाया जाएगा। ज्योतिषी के अनुसार, मकर राशि में सूर्य का प्रवेश 14 तारीख की रात में हो रहा है। इसलिए मकर संक्राति का पर्व 15 तारीख को मनाया जाएगा, जब सूर्य का उदय मकर राशि में होगा।

मकर संक्रांति मनाने का शुभ मुहूर्त:-

पुण्य काल- 07:19 से 12:30

पुण्यकाल की कुल अवधि- 5 घंटे 11 मिनट

संक्रांति आरंभ- 14 जनवरी 2019 रात्रि 20:05 से

मकर संक्रांति महापुण्यकाल शुभ मुहूर्त- 07:19 से 09:02

महापुण्य काल की कुल अवधि- 1 घंटा 43 मिनट

संक्रात बनाने के पीछे मान्यता-
मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं। इस दृष्टि से भी इस पर्व का खास महत्व है। एक अन्य मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति के दिन ही भगवान विष्णु ने पृथ्वी लोक पर असुरों का संहार कर उनके सिरों को काटकर मंदराचल पर्वत पर भूमिगत कर दिया था। उस समय से ही भगवान विष्णु के इस विजय को मकर संक्रांति के पर्व के रूप में मनाया जाता है।

किन राशियों पर पड़ेगा असर-

मेष– कार्य व्यापार और कला-कौशल को बढ़ावा मिलेगा। मांगलिक आयोजनों से प्रमुखता से जुड़ेंगे। साख सम्मान में वृद्धि होगी। वरिष्ठों का सानिध्य से प्रभाव बढ़ेगा।

वृषभ- दान धर्म आस्था विश्वास को बल मिलेगा। निजी जीवन में अपनों का साथ सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य संवार पर रहेगा। मनोबल ऊंचा रहेगा। कार्यगति बढ़ाएं। परिणय योग बनेंगे। शुभ प्रस्ताव पाएंगे।

मिथुन- शोध कार्याें में रुचि बढ़ेगी। गरिमा गोपनीयता पर जोर देंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहें। उत्सव आयोजन से जुड़ेंगे। अपरिचितों से थोड़ी सतर्कता रखें।

कर्क- परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। पुण्यकार्याें में आगे रहेंगे। दान धर्म बढ़ेगा। विवाहादि के योग बनेंगे।

सिंह- कार्य व्यापार के अवरोध दूर होंगे। पेशेवर प्रभावशील रहेंगे। विरोधियों को परास्त करेंगे। विषय विशेष पर पकड़ बढ़ेगी। बैंकिंग एवं लोन संबंधी कामों में सफलता मिलेगी। रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य संवरेगा।

कन्या- भाग्य और प्रभाव बढ़ेगा। उत्साह आनंद से भरे रहेंगे। भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे। प्रियजनों से भेंट के अवसर बढ़ेंगे।

वृश्चिक- इच्छित सूचना मिल सकती है। जोखिम क्षमता बढ़ेगी। सामाजिक सरोकारों में रुचि लेंगे। साख सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। निजी जीवन में हर्ष आनंद बढ़ेगा। परिणय योग बनेंगे। रक्त संबंध संवरेंगे। विद्या विनय विवेक से सभी प्रभावित होंगे।

तुला- कुल कुटुम्ब में मांगलिक कार्य होंगे। शुभ प्रस्ताव मिलेंगे। विवाहादि के योग बनेंगे। धन धान्य में वृद्धि होगी। दान धर्म में आगे रहेंगे। आत्म अनुशासन बढ़ेगा। जिद और जल्दबाजी से बचेें।

धनु- धर्म आस्था विश्वास को बल मिलेगा। दान धर्म में आगे रहेंगे। रिश्ते संवरेंगे। मांगलिक आयोजनों से जुड़ेंगे। संवेदनशीलता को बल मिलेगा। सकारात्मकता बनाए रखें।

मकर- प्रतिभा प्रदर्शन प्रभाव बढ़ेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में उम्मीद से अच्छा करेंगे। नवाचार पर जोर रहेगा। पिता प्रशासन से लाभ होगा। विवाहादि के योग बनेंगे।

कुंभ- रिश्तों को बल मिलेगा। कार्य व्यापार में सफलता मिलेगी। नए अनुबंध बनेंगे। प्रशासनिक कार्याें में गति आएगी।स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।

मीन- भाग्यबल से कार्य बनेंगे। सभी वर्ग का सहयोग मिलेगा। परिणय बनेंगे। शुभ प्रस्ताव मिलेंगे। प्रियजनों से भेंट होगी। परीक्षा प्रतियोगिता में उम्मीद से अच्छा करेंगे।

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं