पद्मावती के बहाने राजपूतों की राजनीति, इसलिए लगी 4 राज्यों में रोक

5 राज्यों में मुख्यमंत्री, दो में उपमुख्यमंत्री राजपूत समुदाय से हैं। 2 पूर्व पीएम, एक राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति भी राजपूत रह चुके हैं।

0
598

नई दिल्ली: देश में पद्मावती के बहाने राजनीतिक दल राजपूतों की राजनीति कर रहे हैं। जी हां तभी विपक्ष भी भाजपा का साथ दे रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे? तो आपको बता दें राजपूत देश के 15 बड़े राज्यों मे 450-500 विधानसभा सीटों पर असर डालते हैं। इसीलिए भाजपा और कांग्रेस दोनों पद्मावती फिल्म के खिलाफ खुलकर बोल रही हैं। भाजपा शासित 7 राज्य अब तक पद्मावती की रिलीज रोकने की बात कह चुके हैं। कांग्रेस शासित पंजाब सरकार ने भी इसकी रिलीज के खिलाफ है। सिर्फ पश्चिम बंगाल समर्थन में है।

अभी हाल ही बंगाल की मुख्यमंत्री ने ममता बनर्जी ने भंसाली की फिल्म का स्वागत करते हुए कहा, हम पद्मावति को अपने राज्य में रिलीज करवाएं और भी पूरी सुरक्षा के साथ इसके साथ ममता ने कहा, हमारा राज्य पाकिस्तानी कलाकारों का भी समर्थन करता है।

इन 4 राज्यों में रोक लगाई 

  • मध्य प्रदेश में अगले साल: 7से 8% वोटर्स हैं। करीब 40-45 सीटों पर राजपूत अहम। यहां 2018 में चुनाव हैं। 3 सांसद राजपूत हैं।
  • राजस्थान में अगले साल: राज्यमें 8-10% राजपूत वोटर्स हैं। 2018 में चुनाव हैं। करीब 28 विधायक, तीन सांसद राजपूत हैं।
  • 10से 11% मतदाता राजपूत हैं। इस समय राज्य में निकाय चुनाव चल रहे हंै। 14 सांसद और 78 विधायक राजपूत हैं।
  • 17से 18 जिलों में करीब 10% वोटर्स राजपूत हैं। 20 से 25 सीटों पर इनका असर है। अभी करीब 18 राजपूत विधायक हैं।

5 राज्यों में मुख्यमंत्री, दो में उपमुख्यमंत्री राजपूत समुदाय से

– सीएम आदित्यनाथयोगी, रमन सिंह, वीरभद्र सिंह, वसुंधरा राजे, त्रिवेंद्र सिंह रावत राजपूत समुदाय से हैं।
-दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और जम्मू-कश्मीर के निर्मल सिंह भी राजपूत हैं।
-मोदी सरकारमें 8 मंत्री राजपूत समुदाय से हैं।
-देश में अब तक चंद्रशेखर सिंह और विश्वनाथ प्रताप सिंह राजपूत पीएम रहे हैं। राजपूत राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत रहे हैं।

nahargarh-padmavati

देश के 29 में से करीब 15 राज्यों में राजपूत विधायक और सांसद

राज्य        राजपूत 
उत्तरप्रदेश  1.5 करोड़
राजस्थान   65-70 लाख
मध्यप्रदेश  60-65 लाख
बिहार      50-55 लाख
गुजरात    40-45 लाख
उत्तराखंड  35-40 लाख
हिमाचल    25 लाख

padmavati-protests-650_650x400_81510649597

अब तक क्या-क्या हुआ
करणी सेना का आरोप फिल्म में पाकिस्तान डॉन का पैसा, मारने की धमकी
– भंसाली ने इतिहास के साथ राजस्थान की मां पद्मावति का अपमान किया है, राजपूत करणी सेना का मानना है कि इस फिल्म में पद्मिनी और खिलजी के बीच इंटीमेट सीन फिल्माए जाने से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है।
– पद्मावति के विरोध में दिल्ली सहित कई राज्यों में हिंसा का प्रर्दशन
– बंगाल में ममता बनर्जी करेगी फिल्म रिलीज
– सुप्रीम कोर्ट ने बैन के खिलाफ याचिका ठुकराई
– नाहरगढ़ किले पर लाश मिली, मामले को पद्मावति से जोड़कर देखा जा रहा है, मामले की जांच जारी
– पद्मावती’ फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होनी थी लेकिन बढ़ते विरोध की वजह से डेट टाल दी गई है। ब्रिटिश सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल गई है लेकिन मेकर्स को CBFC से मंजूरी का इंतजार है इसके बाद ही नई रिलीज डेट का ऐलान किया जाएगा। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिहं और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)