#MeriRaatMeriSadken: इस शनिवार आधी रात को सड़कों पर आएंगी लड़कियां

0
887

दिल्ली: चंडीगढ़ के हाईप्रोफाइल छेड़छाड़ के बाद महिलाओं ने इसके खिलाफ अपनी जंग तेज कर दी है। अब सोशल मीडिया पर एक कैंपेन की शुरूवात की गई है। ‘मेरी रात मेरी सड़क’ हैशटैग के तहत भारत के विभिन्न शहरों की लड़कियों को आने वाले शनिवार (12 अगस्त) की रात अपने घरों से बाहर निकलने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इस ट्रेंड की शुरुआत एक फेसबुक पेज के जरिये हुई जिसे मंगलवार को ही बनाया गया है। इस पेज का नाम ‘अपनी सड़कें’ है। इस पेज की तरफ से फेसबुक यूजर्स और खासतौर से लड़कियों को इस मुहिम से जुड़ने का आमंत्रण भेजा जा रहा है। लखनऊ, चंडीगढ़, मुंबई और दिल्ली आदि शहरों की लड़कियां इस पेज पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रही हैं और अपने-अपने शहरों में बाकी लड़कियों को शनिवार रात बाहर निकलने के लिए प्रेरित कर रही हैं। लड़के भी इस मुहिम में साथ आ रहे हैं।

जानिए आखिर क्यों होगा ये सब                                                                                                चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में हरियाणा बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी का बयान के विरोध के कारण यह होगा। क्योंकि भट्टी ने पूछा था कि इतनी रात में लड़की घर से बाहर कर क्या रही थी। जहां लोग इस बयान की निंदा कर रहे हैं वहीं लड़कियां अलग-अलग तरह से इस बयान के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा रही हैं।

मीडिया पर छाया है विरोध
एक तरफ लड़कियां आधी रात को घरों से बाहर निकलकर ट्विटर पर सेल्फी पोस्ट कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ अब सोशल मीडिया पर एक और कैंपेन की शुरुआत हो चुकी है।

रात-मेरी सड़क
मेरी रात-मेरी सड़क हैशटैग के तहत भारत के विभिन्न शहरों की लड़कियों को आने वाले शनिवार यानी 12 अगस्त की रात अपने घरों से बाहर निकलने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस ट्रेंड की शुरुआत एक फेसबुक पेज के जरिये हुई है। जिसे मंगलवार को ही बनाया गया है। इस पेज का नाम अपनी सड़कें है। इस पेज की तरफ से फेसबुक यूजर्स और खासतौर से लड़कियों को इस मुहिम से जुड़ने का आमंत्रण भेजा जा रहा है।

आपको बता दें लड़कियों को बढ़ावा देने और उनका साहस बढ़ाने के लिए लड़के भी इस मुहिम में साथ आ रहे हैं। अगर आप भी इस मुहिम से जुड़ना चाहते है तो MERI SADKEN इस लिंक पर किल्क कीजिए।

ये भी पढ़ें:

नीचे दिए लिंक पर किल्क कीजिए और पढ़ें अन्य खबरें

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)