You Tube पर वायरल वीडियो की मदद से 40 साल बाद परिवार से मिला बुजुर्ग, देखें Video

0
666

मणिपुर: कभी-कभी सोशल मीडिया कई बिगड़े काम भी बना देता हैं। दरअसल 66 साल के खोमद्राम गंभीर सिंह को 40 साल बाद अपने घर पहुंचा दिया। उनका पिछले दिनों यू-ट्यूब पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। जिसमें वह मुम्बई के फुटपाथ पर बैठे हुए मुकद्दर का सिकंदर फिल्म का गाना- जिंदगी तो बेवफा है एक दिन ठुकराएगी… गाते नजर आ रहे थे। इस वीडियो खूब देखा गया।

इस वीडियो फोटोग्राफर फिरोज शाकिर नाम के शख्स ने बनाया है। अब तक इस वीडियो को लगभग 55 हजार से ज्यादा बार चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि खोमद्राम सेना की नौकरी भी कर चुके हैं। वीडियो में भी उन्होंने यह बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी भी हुई थी, लेकिन पत्नी की मौत हो गई।

पिता की मौत के बाद छोड़ा घर-
अब खबर है कि ये शख्स अपने वीडियो के चलते अपने परिवार से मिल चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक ये शख्स करीब 1978 में घर छोड़ दिया था। तब उनकी उम्र 26 साल थी। परिवार का गुजर खेती से होता था और पिता की मौत के बाद वो यह नहीं करना चाहते थे। लिहाजा मुंबई चले आए।

किसने बताया खोमद्राम का घर-
खोमद्राम का वीडियो देखने के बाद एक शख्स ने इम्फाल में खोमद्राम के परिवार को इसकी जानकारी दी। परिवार ने भी उन्हें पहचान लिया। पुलिस को सूचना दी गई। तलाशा गया तो खोमद्राम मुंबई में बांद्रा इलाके में मिले। अब खोमद्राम को बड़े धूमधाम से घर लाया गया है। पूरे गांव में उनको देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जमा हुई।

देखें तस्वीरें-
9679496-3x2-700x467
गंभीर सिंह की घर वापसी
DbJMGmpU0AAyBFy
गंभीर सिंह और उनका भाई
9679574-3x2-700x467
गंभीर सिंह और फोटोग्राफर फिरोज शाकिर
9679520-3x2-700x467
गंभीर सिंह का परिवार

ये भी पढ़ें: 

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें )