Shocking: मौत के 5 घंटे बाद अर्थी से उठ बैठा ये शख्स, फिर बताया यमराज के दरबार की सुनाई घटना

0
624

लखनऊ: यूपी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। अतरौली थाना क्षेत्र के गांव किरथला में रहने वाले रामकिशोर(53) की कुछ दिनों पहले मौत हो गई थी। परिजनों ने उनके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू की दी। जब उनकी अर्थी को आग लगाने वाले थे, तब वो जिंदा हो गए। शव को जिंदा देख अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

उस व्यक्ति का कहना है कि, यमराज ने उसे गलती से उठवाया था। अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों ने बताया जैसे ही शव को अग्नि के सुपुर्द किया जाने लगा वैसे अचानक रामकिशोर की बॉडी में हलचल हुई। फिर वे उठकर बैठ गए। रामकिेशोर ने उठते ही लोगों ने कहा-अरे वे एकदम ठीक है।

जिंदा होने पर रामकिशोर ने बताया-
मौत के 5 घंटे रामकिशोर कहा रहे, क्या किया? इस पर उन्होंने कहा- ‘हमें बहुत ज्यादा तो कुछ याद नहीं, लेकिन हम जहां गए थे वहां दाढ़ी वाले कुछ महात्मा अपने किसी गुरु या प्रमुख से बात कर रहे थे। प्रमुख ने उनके बारे में कई सवाल किए, फिर पूछा कि इसे क्यों लाए हो, इसे ले जाओ। अभी इसका समय नहीं हुआ है।’ रामकिशोर के मुताबिक, महात्मा के इतना कहते ही उन्हें एक धक्का लगा और उनकी नींद खुल गई। तब उन्होंने देखा कि लोग उनके शरीर के पास रो रहे हैं।
1up

फरवरी में भी सामने आया था ऐसा ही मामला…
यूपी के फिरोजाबाद जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर बसे गांव मुख रामपुर के बुजुर्ग ज्ञान सिंह भी चिता से उठ खड़े हुए थे। मामला इसी फरवरी का है। ज्ञान सिंह ने बताया था कि, मरने के बाद 2 लोग उन्हें घसीट कर ले जा रहे थे। लेकिन जिस दरवाजे से उन्हें अंदर जाना था, वो नहीं खुला। तब उन्होंने वापस लौटने को कहा, जब उन्होंने मना किया, तो उन्हें गर्म लकड़ी से पीटा गया और उनके ऊपर उबलता हुआ पानी डाल दिया गया। आपको बता दें ऐसे मामले पहली बार नहीं आए है लेकिन साइंस इन घटनाओं में विश्वास नहीं करता।

ये भी पढ़ें: 

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें )