5 महीने के अंदर छोड़ी उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस, बताई ये वजह

0
747

मुम्बई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अभिनेत्री से नेत्री बनीं उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उर्मिला के मुताबिक, उनका इस्तेमाल हो रहा था, इस कारण उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस से अलग होते हुए उर्मिला ने कांग्रेस पर आरोप भी लगाया है।

उन्होंने कहा कि मुंबई कांग्रेस बड़े लक्ष्यों पर ध्यान देने की जगह उनका इस्तेमाल कर राजनीति कर रही है। उर्मिला ने नॉर्थ मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उर्मिला को भाजपा के गोपाल शेट्टी ने हराया था।

बता दें, उर्मिला मातोंडकर का जन्म चार, फरवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। उर्मिला ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस मराठी फिल्म ‘झाकोला’ (1980) से की थी। ‘कलयुग’ (1981) उनकी पहली हिंदी फिल्म थी। उर्मिला ने 1983 में फिल्म ‘मासूम’ से चाइल्ड आर्टिस्ट के रुप में बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें..