आनंद आहूजा के घर चली अनिल कपूर की लाडली बेटी सोनम, देखिए ये इमोशनल तस्वीरें

0
1208

मुम्बई: पिछले काफी समय से जो कपूर परिवार शादी की चर्चाओं से सुर्खियों में था आखिरकार उनकी लाडली बेटी सोनम कपूर की शादी हो गई। एक्ट्रेस सोनम कपूर ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ पंजाबी रीति-रिवाज से शादी कर ली हैं। मंगलवार को सोनम की मौसी कविता सिंह के पुश्तैनी बंगले रॉकडेल (बांद्रा) में जोड़ी के आनंद कारज की रस्में पूरी हुईं।

सोनम कपूर ने इस दौरान फैशन डिजाइनर अनुराधा वकील का लाल रंग का जोड़ा पहना। अपने लुक को उन्होंने हेवी ज्वैलरी के साथ कम्पलीट किया। दुल्हन के लिबाज में सोनम कपूर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जबकि आनंद आहूजा गोल्डन शेरवानी में दिखाई दिए।

सोनम कपूर की शादी में करीना कपूर पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ पहुंच चुकी हैं। अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, रानी मुखर्जी अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस समेत कई सेलेब्स वेन्यू के बाहर देखे गए। इस शादी में सलमान खान नजर नहीं वहीं कयास लगाए जा रहे हैं वह आज रात होने वाले पार्टी में शरीक हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें )