राजस्थान के 3 लड़कों ने रेप कर की हत्या की, कुएँ में मिली लड़की की लाश, देखें VIDEO

घटना सीकर के रामगढ़ बाजार की है। यहाँ मूल रूप से चूरू जिले की रहने वाली 15 वर्षीया लड़की अपनी ननिहाल में रह कर पढ़ाई कर रही। परिजनों के मुताबिक शनिवार की रात लगभग 1 बजे उनके घर में आरोपित युवक घुस गए थे।

0
427

राजस्थान के सीकर जिले (Rajasthan Sikar) में एक नाबालिग लड़की का शव रविवार (24 सितंबर 2023) को कुएँ से बरामद किया गया। परिजनों का आरोप है कि गैंगरेप के बाद हत्या की गई। 15 वर्षीया मृतका कक्षा 10 की छात्रा थी। घटना की जानकारी होते ही रामगढ़ के स्थानीय निवासियों ने आरोपितों पर कार्रवाई के लिए धरना शुरू कर दिया। धरना दे रहे लोगों ने गहलोत सरकार पर कार्रवाई में ढिलाई का आरोप लगाया।

इस मामले में गाँव के ही तीन युवकों को आरोपित किया गया है। मीडिया रिपोर्टों में इनकी पहचान उजागर नहीं की गई है। राजस्थान पत्रिका ने अपनी रिपोर्ट में इन्हें समुदाय विशेष के युवक बताया है। तीनों आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: कपिल देव का हो गया अपहरण? गौतम गंभीर ने दी जानकारी, जानिए क्या है मामला?

दावा किया जा रहा है कि शव मिलने से पहले आरोपितों ने नाबालिग के घर में घुसकर धमकी दी थी। पीड़िता के परिजनों को नौकरी और 10 लाख रुपए देने तथा आरोपितों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की माँग को लेकर स्थानीय निवासियों ने धरना भी दिया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  राजस्थान में नाबालिग को भट्‌टी में जलाया, गैंगरेप की आशंका, पढ़ें क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना सीकर के रामगढ़ बाजार की है। यहाँ मूल रूप से चूरू जिले की रहने वाली 15 वर्षीया लड़की अपनी ननिहाल में रह कर पढ़ाई कर रही। परिजनों के मुताबिक शनिवार की रात लगभग 1 बजे उनके घर में आरोपित युवक घुस गए थे। कुछ देर बाद 15 वर्षीया लड़की भी घर से गायब मिली। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला।

ये भी पढ़ें: गंगा नदी में महिला से गैंगरेप, Video किया सोशल मीडिया पर वायरल

आखिरकार नाबालिग के ननिहाल वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने गुमशुदगी में रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता की तलाश शुरू कर दी। CCTV और और सर्विलांस फुटेज से लड़की के गाँव से बाहर न जाने की जानकारी सामने आई। खोजबीन के दौरान गाँव के ही एक कुएँ से लड़की का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़िता के परिवार वालों ने रात में धमकाने आए आरोपितों के खिलाफ गैंगरेप और हत्या का आरोप लगाया है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।