डिलिवरी के बाद फिर से संबंध बनाने में होती है महिलाओं को ये तकलीफ

0
735

लाइफस्टाइल डेस्क: मां बनने के बाद, माता-पिता की लाइफस्टाइल में काफी बदलाव देखा जाता है। खासतौर से मां की। मां की जीवनशैली में जहां बच्चों को लेकर हर समय व्यवस्था देखी जाती है। वहीं पिता अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में लगे रहते हैं। ऐसे में देखा जाता है कि दोनों कपल्स की सेक्स लाइफ भी बदल जाती है। डिलिवरी के बाद सेक्स लाइफ को नॉर्मल बनाने में  दिक्कत आती है।

कई महिलाओं से बात करने मालूम चला कि डिलिवरी के बाद पहली बार सेक्स करने पर उनको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। महिलाओं ने बताया कि उनके बच्चे होने के बाद उन्हें दुबारा सेक्स करने की इच्छा ही नहीं हुई।
अभी बनी माओं का कहना है कि, बच्चे के बाद पहली बार सेक्स करने पर हो आपको ज्यादा दर्द महसूस हो सकता है। यह सामान्य बात है। प्रेग्नेन्सी के दौरान आपके शरीर में कई बदलाव होते हैं। आपका वजाइना लूज हो सकता है। इसके अलावा भी आपके शरीर में कई बदलाव होंगे जिन्हें सामान्य होने में वक्त लगेगा।

डॉक्टर की सलाह लें-
यदि आप डिलिवरी के बाद शारिरीक संबंध बनाते हैं तो कभी-कभी किसी-किसी को दर्द बहुत ज्यादा दो या लंबे समय तक हो तो आपको अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। प्रेगनेन्सी के दौरान घाव या टांको को नुकसान होने का डर रहेगा। ऐसे में सेक्स न करें। जब तक आप इसे लेकर कॉन्फिडेंट न हों या आपका मन न हो, सेक्स न करें।

ये भी पढ़ें:

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं