इस राज्य में RSS कार्यकर्ताओं की हत्याओं का सिलसिला जारी, पढ़ें ये रिपोर्ट

0
310

नई दिल्ली: केरल में राजनीतिक हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा अब खबर मिली है त्रिशूर जिले में RSS कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम आनंद बताया जा रहा है। आरोपी का पता लगाने के बाजए राजनेता माहौल गर्म करने की जुगत में लगे।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, आनंद आज से चार साल पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ता फाजिल की हत्या के मामले में आरोपित थे और फिलहाल जमानत पर चल रहे थे। सबसे पहले हमलावरों ने आनंद की मोटरसाइकिल से कार भिड़ा दी। इसके बाद जब वे सड़क पर गिर गए तो उन्हें पीट-पीटकर मार डाला।

हत्या के बाद BJP ने आनंद की हत्या के लिए माकपा के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार बताया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के राजशेखरन ने कहा है, केरल में वाम आतंक का खूनी खेल जारी है। राज्य में वाम आतंक चरम पर है और केरल का जंगल राज उसकी मदद कर रहा है।

आपको बता दें केरल में इस तरह की हत्या साल 2016 में वाम दलों के नेतृत्व वाले गठबंधन सत्ता में आने से हुई है। राजनीतिक संघर्षाें और हत्याओं के लिहाज से कन्नूर जिले को संवेदनशील माना जाता है। यहां 1995 से अब तक 96 राजनीतिक कार्यकर्ताअों की हत्या हो चुकी है। इनमें भाजपा और आरएसएस से जुड़े 42 तथा माकपा के 40 कार्यकर्ता हैं।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)