तीज-त्योहारों के लिए सबसे महत्वपूर्ण अक्टूबर माह, जानिए किस दिन कौनसा व्रत और त्योहार

0
4473

हिन्दू पंचांग के अनुसार अक्टूबर 2019 में लगभग 20 दिन तीज-त्योहार रहेंगे। ऐसे में हम आपको यहां पूरे महीने के सभी महत्वपूर्ण दिनों की जानकारी दे रहे हैं।

चतुर्थी व्रत
2, 17 और 31 अक्टूबर को किया जाएगा। इनमें 2 और 31 तारीख को विनायक चतुर्थी रहेगी एवं 17 अक्टूबर को संकष्टी चतुर्थी रहेगी।

एकादशी व्रत
9 और 24 अक्टूबर को किया जाएगा। 9 तारीख को पापांकुशा एकादशी व्रत और 24 तारीख को रमा एकादशी व्रत किया जाएगा।

प्रदोष व्रत
11 और 25 अक्टूबर को त्रयोदशी तिथि होने से प्रदोष व्रत किया जा सकता है। दोनों की शुक्र प्रदोष रहेंगे। जिससे व्रत का फल बढ़ जाएगा।

नवरात्रि की महत्वपूर्ण तिथियां
1 अक्टूबर, मंगलवार को तृतीया तिथि रहेगी।
2 अक्टूबर, बुधवार को चतुर्थी तिथि रहेगी।
3 अक्टूबर, गुरुवार को पंचमी तिथि रहेगी।
4 अक्टूबर, शुक्रवार को षष्ठी तिथि रहेगी।
5 अक्टूबर, शनिवार को सप्तमी सुबह 10 बजे के बाद अष्टमी तिथि रहेगी।
6 अक्टूबर, रविवार को अष्टमी सुबह 11 बजे के बाद नवमी तिथि रहेगी।
7 अक्टूबर, सोमवार को नवमी दोपहर 12 बजे के बाद दशमी तिथि रहेगी।
8 अक्टूबर, मंगलवार को दशमी तिथि दोपहर 3 बजे तक रहेगी। इसलिए इस दिन दशहरा पर्व मनाया जाएगा।

शरद पूर्णिमा
13 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा, वाल्मीकि जयंती और मीरबाई जयंती मनाई जाएगी। इस दिन कोजागर व्रत भी किया जाता है। इसके अगले ही दिन यानी 14 अक्टूबर से कार्तिक महीना शुरू हो जाएगा।

करवाचौथ
17 अक्टूबर को करवा चौथ और 18 को तुला संक्रांति है और इसी दिन रोहिणी व्रत भी किया जाता है। 21 अक्टूबर को अहोई अष्टमी और 22 को दीपावली से पहले आने वाला पुष्य नक्षत्र रहेगा। इस दिन की गई खरीदारी शुभ मानी गई है।

धनतेरस
इस बार तिथि क्षय होने के कारण  26 अक्टूबर को धनतेरस मनाई जाएगी और 27 अक्टूबर को सुबह रूप चतुर्दशी और रात में दीपावली मनाई जाएगी।

गोवर्धन पूजा
28 अक्टूबर को गाेवर्धन पूजा और 29 तारीख को यम द्वितिया का त्योहार मनाया जाएगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें..