नासा ने कैमरे में कैद की दो विशाल ग्रहों में टक्कर…पृथ्वी पर क्या होगा इसका असर?

नासा वैज्ञानिकों ने दो विशाल ग्रहों के टक्कर के परिणाम की घटना को कैमरे में कैद किया है। यह घटना धरती से करीब 3,600 प्रकाश वर्ष दूर रिकॉर्ड की गई है।

0
220

अंतरिक्ष मे अक्सर ऐसी हैरान कर देने वाली घटनाएं सामने आई हैं, जो सभी को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक ऐसी ही घटना को कैमरे में कैद कर लिया है। दरअसल, नासा वैज्ञानिकों ने दो विशाल ग्रहों के टक्कर के परिणाम की घटना को कैमरे में कैद किया है। यह घटना धरती से करीब 3,600 प्रकाश वर्ष दूर रिकॉर्ड की गई है। इस घटना को कैमरे में कैद करने के लिए नासा ने आसमान की निगरानी के लिए डिजाइन किए गए अंतरिक्ष यान का इस्तेमाल किया।

इस महत्वपूर्ण खोज में वैज्ञानिकों ने दो विशाल बर्फीले ग्रहों की हिंसक विलय के बारे में पता लगाया है। इसके परिणामस्वरूप वाष्पीकृत चट्टान और पानी का एक विशिष्ट डोनट के आकार का बादल बन गया। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह दावा किया गया है कि यह घटना वास्तविक समय में एक दुनिया के जन्म को देखने और ग्रह निर्माण के रहस्यों को जानने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर देता है।

वहीं खगोलविदों के समूह ने ASASSN-21 qj नामक तारे के अजीबोगरीब व्यवहार का अध्ययन शुरू कर दिया है। खगोलविदों ने दो साल तक इस ASASSN-21 qj तारे का अध्ययन किया। इसकी सभी जानकारी को इकट्ठा किया और यह भी पता लगाया कि समय के साथ इस चमक का विकास कैसे हुआ। यह तारा धरती से 3,600 प्रकाश-वर्ष दूर मौजूद है, जिसने एक अनोखा पैटर्न दिखाया है। इससे दुनियाभर के वैज्ञानिकों की रुचि जगी है।

लीडेन विश्वविद्यालय के शोधकर्ता और अध्ययन के सह-प्रमुख मैथ्यू केनवर्थी द्वारा इस अचानक किए गए खोज के बारे में जानकारी दी है। उनका कहना है कि एक खगोलशास्त्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि ऑप्टिकल फेडिंग से एक हजार दिन पहले तारा इन्फ्रारेड के रूप में चमक रहा था। उन्होंने कहा कि तब मुझे एक असामान्य घटना के बारे में जानकारी

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल

ये भी पढ़े : ISRO इतिहास रचने की ओर, 21 अक्टूबर को 3 एस्ट्रोनॉट जाएंगे स्पेस में, जानें क्या है गगनयान मिशन? 

ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।