जन्मदिन पर दुबई न ले जाने पर पत्नी ने पति के चेहरे पर मुक्का मारा, जानें फिर क्या हुआ?

पुलिस ने बताया कि 18 सितंबर को उसकी पत्नी रेणुका (36) का जन्मदिन था। वह दुबई में जन्मदिन मनाना चाहती थी, लेकिन निखिल उसे नहीं ले गया। इसके बाद 5 नवंबर को दोनों की मैरिज एनिवर्सिरी थी।

0
272

Dubai News: महाराष्ट्र के पुणे में एक पति अपनी पत्नी के जन्मदिन पर उसे दुबई नहीं ले गया तो महिला ने गुस्से में उसके चेहरे पर मुक्का मार दिया। पड़ोसियों ने इस घटना के बारे में पुलिस को बताया जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निखिल को ससून अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि 18 सितंबर को उसकी पत्नी रेणुका (36) का जन्मदिन था। वह दुबई में जन्मदिन मनाना चाहती थी, लेकिन निखिल उसे नहीं ले गया। इसके बाद 5 नवंबर को दोनों की मैरिज एनिवर्सिरी थी। रेणुका अपने पति से गिफ्ट मिलने की उम्मीद लगाए थी, लेकिन निखिल ने कोई गिफ्ट नहीं दिया।

ये भी पढ़ें: ‘इस्लाम के अपमान’ पर बस कंडक्टर पर किया वार, योगी-मोदी के खिलाफ वीडियो बनाकर जारी की

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: इन 12 सीटों पर टिकी है पूरे प्रदेश की नजर, क्या जारी रहेगी राजस्थान की परंपरा?

रेणुका अपने एक रिश्तेदार के जन्मदिन पर दिल्ली जाना चाहती थी, लेकिन निखिल ने इसके लिए भी हां नहीं कहा। इन सभी मुद्दों पर शुक्रवार 24 नवंबर को दोनों के बीच बहस हुई। पुलिस का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि महिला ने पति को मुक्का मारा था या किसी और चीज से वार किया।

ये भी पढ़ें: फिल्म ‘एनिमल’ के प्रमोशन में रश्मिका मंदाना की साड़ी ने जीता लोगों का दिल…देखें तस्वीरें

पोस्टमॉटर्म के बाद ही मौत का सही कारण सामने आ पाएगा। पुलिस ने बताया कि पत्नी को कस्टडी में ले लिया गया है। उसके खिलाफ IPC की धारा 302 (मर्डर) के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।


हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।