जम्भाणी साहित्य परिषद ने दी डॉ. हीरालाल बिश्नोई को श्रद्धांजली

0
300

हनुमानगढ़। श्रीजम्भेश्वर प्राणी हितकारी समिति द्वारा टाउन बिश्नोई धर्मशाला में जाभाणी साहित्य के अधिकारिक विद्वान डॉ. हीरालाल माहेश्वरी की आत्मिक शांति के लिये श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री जम्भेश्वर प्राणी हितकारी समिति अध्यक्ष इन्द्रजीत बिश्नोई ने की। जाभाणी साहित्य के उपाध्यक्ष बनवारी लाल सहू ने बताया कि विद्वान हीरालाल बिश्नोई का स्वर्गवास 10 नवम्बर को हो गया। डॉ. हीरालाल माहेश्वरी राजस्थान जम्भाणी एकेडमी के विभागाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत थे। इनके द्वारा जाम्भोजी विष्णोई सम्प्रदाय और साहित्य पर पुस्तक भी लिखी थी। कार्यक्रम में बनवारीलाल सहू, मोहनलाल पूनिया, हनुमान सिंह भाम्भू ने हीरालाल महेश्वर के व्यक्तिव एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जिसके पश्चता दो मिनट का मोन धारण कर उनकी आत्मिक शांती की कामना की। इस मौके पर लखपत खिचड़, हनुमान गोदारा, कृष्णालाल भादू, राजेन्द्र पुनियां, विनोद पूनिया, मनोज पूनिया, अरविन्द पूनिया, विनोद पूनिया शेरेका, रविन्द्र पूनिया, फौजी, भगवान गोदारा, कृष्णा सिहाग, हंसराज, मनोजपूनिया, जितेन्द्र मक्कासर, सत्यनारायण पुजारी व अन्य समाज के लोग मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।