सुख और शांति केवल भगवान राम के जाप से संभव है -संत निर्मल राम

0
136

संवाददाता शाहपुरा। शाहपुरा भीलवाड़ा शाहपुरा पंचायत समिति क्षेत्र के डोहरिया ग्राम पंचायत के काशीपुरिया गाँव में आयोजित हरिबोल प्रभातफेरी में संत निर्मल राम महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा की वर्तमान युग में मनुष्य भौतिक वस्तुओं को एकत्रित करने में दिन-रात भागदौड़ कर रहा है।इसके बावजूद उससे सुख शांति नहीं है।सुख शांति केवल भगवान नाम के जाप से ही संभव है। जगत में सभी लोग सुखो के भागीदार हैं।दुख भोगने का कोई भी भागीदार नही बनता, दुसरो के दुःख में भागीदार बनने वाला तो कोई विरला ही राम भक्त होता है। स्वामी श्री रामचरण जी की अनुभव वाणी में भी कहा गया है कि सुख में बहुत संगी बन जाते हैं, दुःख में कोई संगी नहीं बनता। इससे पूर्व गांव में चारभुजा नाथ के बेवाण के साथ 101 गाँवो की हरि बोल प्रभात फेरीयो के समागम में गांव भक्ति में हो गया। मंच संचालन शारीरिक शिक्षक रामधन बेरवा ने किया। कार्यक्रम के दौरान सन्त रामविशवास रामस्नेही, विधायक कैलाश मेघवाल पूर्व उपप्रधान बजरंग सिंह राणावत इंजीनियर धर्मराज बैरवा सरपंच सत्य प्रकाश बैरवा सत्यनारायण मालू पंचायत समिति सदस्य कालू राम गुर्जर सहित भक्तजन व ग्रामीण मौजूद रहे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।