भारत नहीं बल्कि ये देश निकालता है होली पर स्पेशल डाक टिकट, देखें तस्वीरें

0
596

नई दिल्ली: देश भर में आज होलिका दहन किया जाएगा। कल होली खेली जाएगी। इस त्यौहार पर भारतीय डाक विभाग ने आजादी से आज तक कोई डाक टिकट जारी नहीं किया है। दक्षिण अमेरिका का गुयाना ही दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जिसने होली पर डाक टिकट जारी किया है।

गुयाना की सरकार ने 26 फरवरी 1969 को चार डाक टिकटों का खूबसूरत सेट जारी किया था। इन टिकटों में राधा-कृष्ण को हाेली खेलते हुए दिखाया गया है। ये डाक टिकट उदयपुर के मेवाड़ फिलैटली सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष विनय भाणावत ने संजो रखे हैं। भाणावत कहते हैं कि ये अफसोस की बात है कि जो त्योहार हमारे देश में इतना अहम है, उस पर भारतीय डाक विभाग ने अभी तक डाक टिकट जारी नहीं किए हैं।

देश में दीपावली पर डाक टिकट जारी करने के लिए भी 10 साल तक मांग चलती रही। इसके बाद 7 अक्टूबर 2008 को पहली बार दीपावली पर तीन डाक टिकट जारी किए गए थे। इसके बाद 5 नवंबर 2012 को और फिर बीते साल दो-दो डाक टिकट जारी किए गए। गुयाना ने 1976 में ही दीपावली पर 4 डाक टिकट जारी कर दिए थे।

holi tictet 1

उदयपुर में संग्रहकर्ता विनय भाणावत के पास हैं दुर्लभ टिकट
गुयाना ने 1969 में होली पर 6 से लेकर 40 सेंट तक के डाक टिकट जारी किए थे। 1976 में गुयाना सरकार ने दीपावली पर भी 8 सेंट के डाक टिकट जारी किए थे।
raj-33979444550719-small

कब करें होलिका दहन-
इस साल 1 मार्च को शाम 7 बजकर 40 मिनट से भद्रा काल समाप्त हो रहा है। वहीं पूर्णिमा तिथि 1 मार्च को 8 बजकर मिनट पर शुरू हो रही है। अधिक लाभ के लिए पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन करें। अन्यथा भद्रा काल की समाप्ति पर भी होलिका दहन किया जा सकता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, होलिका दहन उस समय सबसे शुभ माना जाता है जब पूर्णिमा तिथि में हो।

ये भी पढ़ें:

 रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)