लड़कियों को देखकर सीटी बजाने पर अब लगेगा 60 हजार रु. जुर्माना, युवाओं ने जताया विरोध

0
882

मनचलों पर लगाम कसने के लिए सरकार जल्द ही एक कानून लाने वाली है। जिसके अन्तगर्त यदि लड़की को देखकर सीटी बजाते हुए पाए जाने पर या भद्दे कमेंट पास करना, इसके अलावा जो भी हरकते एक अपराध की श्रेणी में आती है। उन आरोपियों पर लगभग 60,000 रूपये तक जुर्माना लगाया जाएगा।

इस फैसले के बाद से युवाओं में रोमांस को लेकर गुस्सा फूट रहा है। बता दें ये फरमान भारत सरकार ने बल्कि फ्रांस सरकार ने सुनाया है। फ्रांस सरकार ने मनचलों को रोकने के लिए यौन उत्पीड़न कानून को कड़ा किया है। इसके तहत अब लड़कियों को देखकर सीटी बजाना, भद्दे कमेंट पास करना, उनके नंबर मांगना, पीछा करना अपराध की श्रेणी में आएगा। इसके अलावा बिल में लिखा गया है कि हर वो कृत्य जो महिलाओं की आजादी का उल्लंघन करता है और उनके आत्मसम्मान और सुरक्षा के अधिकार को कम करता है, इस कानून के दायरे में आएगी।

ऐसा करते पकड़े जाने पर 750 यूरो (60,000) का जर्माना लगेगा। फ्रांस की संसद ने बुधवार रात इस कानून को पास किया। सांसदों का कहना है कि इस नए कानून से लड़कियों से साथ बढ़ रही छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। इसके जरिए राष्ट्रपति मैक्रों घर से बाहर महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना चाहते हैं। पिछले साल एक सर्वे आने के बाद कानून को कड़ा करने के लिए पांच सांसदों की कमेटी बनाई गई थी।

इस सर्वे के मुताबिक देश की सभी महिलाओं को सार्वजनिक जगहों पर बदसलूकी का सामना करना पड़ा। इसमें से 50% से ज्यादा लोगों ने कहा था कि उनके साथ पहली बार छेड़खानी तब हुई, जब वो 18 साल से कम उम्र की थी। यानी नाबालिग थी। इससे वो परेशन होती हैं। पर कुछ नहीं कर सकती, क्योंकि यहां माना जाता है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

यूरोपीय देशों में बेल्जियम, पुर्तगाल जैसे कुछ देशों में इस तरह के कानून हैं, जिसमें उन हरकतों को चिह्नित किया गया है, जो यौन उत्पीड़न की श्रेणी में आते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग इस नए कानून की आलोचना भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह कानून फ्रेंच रोमांस को खत्म कर देगा। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि फ्रांस में इस कानून का पालन संभव नहीं है।

महिला मंत्री मर्लिना ने देशभर में कड़े कानून के पक्ष में की लॉबिंग, इस तरह दिए तर्क
इस कानून के लिए फ्रांस सरकार में मंत्री मर्लिना शियप्पा लॉबिंग कर रही थी। वो लोगों से कहती थी कि पुरुष महिलाओं का पीछा करते हैं। उनसे जबरिया बात करते हैं। और महिलाएं उनके खिलाफ कुछ नहीं कर सकती। क्योंकि वो अकेले हंै। वो शोर तक नहीं मचाती, क्योंकि उसे लगता है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। ऐसा तो होता ही है। मैं भागती रहूंगी और बच जाऊंगी। पुरुषों को लगता है यह सही है। वे खुकद को फ्रेंच लव समझते हैं। ये कोई बड़ी डील नहीं है। यह सब तो मैं मस्ती के लिए कर रहा हूं।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं