क्या है पुतिन और अलेक्जेंडर दुगिन का कनेक्शन? जिनकी बेटी की हत्या से बौखलाया रूस

यूक्रेन में रूस समर्थित डोनेस्क रीजन के कमांडर डेनिस पुशलिन ने दावा किया कि ये हमला यूक्रेन ने किया है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन के आतंकियों ने कार को ब्लास्ट से उड़ाया है।

0
282

रूस (Russia News) में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का ब्रेन कहे जाने वाले अलेक्जेंडर दुगिन की बेटी की हत्या हुई है। दारया दुगिन मॉस्को में आयोजित एक म्यूजिक प्रोग्राम से घर वापस लौट रही थीं। हालांकि, धमाका कैसे हुआ और इसके पीछे किसका हाथ है इस बात की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।

घटना के समय वहां मौजूद लोगों ने बताया कि धमाका बीच सड़क पर हुआ। ब्लास्ट के बाद कार एक आग के गोले में तब्दील हो गई। जैसे ही यह घटना हुई, वैसे ही वहां अफरातरफी मच गई। अलेक्जेंडर वहां मौजूद थे। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची।

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि इस हमले का निशाना अलेक्जेंडर दुगिन थे। गलती से उनकी बेटी बम लगे कार में सवार हो गई और धमाके में मारी गई। इस घटना के बाद से रूस बौखलाया हुआ है। कहा जाता है कि अलेक्जेंडर दुगिन ने ही यूक्रेन युद्ध की रूपरेखा तैयार की थी। रूस में दारिया एक राजनीतिक विश्लेषक के रूप में मशहूर हैं। इसके साथ ही वह पुतिन का समर्थन करने वाले यूनाइटेड वर्ल्ड इंटरनेशनल की संपादक हैं। पुतिन से दुगिन की नजदीकी के कारण अमेरिका और ब्रिटेन ने उन्हें पहले से ही प्रतिबंधित कर रखा है।

ये भी पढ़ें: 5 साल तक के बच्चों को शिकार बना रहा है टोमैटो वायरस, जानें इसके लक्षण के बारे में सबकुछ

यूक्रेन पर लगे आरोप
यूक्रेन में रूस समर्थित डोनेस्क रीजन के कमांडर डेनिस पुशलिन ने दावा किया कि ये हमला यूक्रेन ने किया है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन के आतंकियों ने कार को ब्लास्ट से उड़ाया है। एक रूसी टेलिग्राम चैनल ने भी लिखा कि यूक्रेन ने बदला लेने के लिए पुतिन के करीबी की बेटी को मार दिया।

दारया पेशे से पत्रकार
ब्रिटेन ने रूस-यूक्रेन जंग को देखते हुए दारया दुगिन पर प्रतिबंध लगाए थे। 20 साल की दारया पेशे से पत्रकार थीं। वे यूक्रेन पर हुए रूसी हमले के समर्थन में थीं। इसके सपोर्ट में उन्होंने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट भी किए थे।

ये भी पढ़ें: क्या भारत में आ रही है 2008 जैसी आर्थिक मंदी, जानें कैसा होगा इसका असर

कौन है अलेक्जेंडर दुगिन
अलेक्जेंडर दुगिन का पूरा नाम अलेक्सांद्र गेलीविच दुगिन है। रूस में उन्हें एक राजनीतिक दार्शनिक, विश्लेषक और रणनीतिकार के रूप में जाना जाता है। पश्चिमी देशों का आरोप है कि दुगिन फासीवादी विचारधारा के कट्टर समर्थक हैं। पश्चिमी देशों में अलेक्जेंडर दुगिन को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दार्शनिक के रूप में माना जाता है।

अलेक्जेंडर दुगिन ने ही यूक्रेन को विशुद्ध रूप से रूसी केंद्रीकृत राज्य का प्रशासनिक क्षेत्र कहकर संबोधित किया था। उन्होंने यूक्रेन को नोवोरोसिया (नया रूस) का नाम भी दिया है। कई ऐसे लोग भी हैं, जिनका मानना है कि दुगिन के प्रभाव को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। उनकी रूस की विदेश नीति पर कोई पकड़ नहीं है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं