बांग्लादेश में कॉन्डम फेल, अब रोहिंग्याओं की होगी नसबंदी!

0
445

नई दिल्ली: बांग्लादेश रोहिंग्याओं के लिए नसबंदी कराने की योजना बनाई है। खबरों के अनुसार, रोहिंग्याओं की बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने के सभी तरीकों में विफल होने के बाद यह योजना बनाई है। म्यांमार में हिंसा के बाद करीब 6 लाख से ज्यादा रोहिंग्या बांग्लादेश में रह रहे हैं।

AFP की रिपोर्ट के अनुसार, शरणार्थियों को भोजन और पानी जैसी सुविधाओं के लिए काफी जूझना पड़ रहा है। वहीं अधिकारियों को डर है कि 6 लाख की अाबादी को नियंत्रित नहीं किया गया स्थिति खतरनाक हो सकती है। अधिकारियों ने कैंप में रह रहे  लोगों के लिए परिवार नियोजन अभियान की शुरूआत की। अधिकारियों का कहना है कि रोहिंग्याओं में परिवार नियोजन को लेकर कमियां जिससे दूर करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि रोहिंग्याओं के बीच शिक्षा का अभाव है, ऐसे में उनके बीच जनसंख्या नियंत्रण को लेकर भी जागरूकता की कमी है। जानकारी के अनुसार एक रोहिंग्या परिवार के 19 बच्चे हैं तो किसी की एक से ज्यादा पत्नियां भी है।

इन स्थितियों को ध्यान रखते हुए जिला परिवार नियोजन अधिकारियों ने गर्भनिरोधक बांटने के लिए एक अभियान शुरू किया था, लेकिन उनके बीच अब तक सिर्फ 550 कॉन्डम पैकेट ही बांटे जा सके हैं, जबकि ज्यादातर लोग इसके इस्तेमाल को लेकर अनिच्छुक हैं। भट्टाचार्जी ने बताया कि इसलिए उन्होंने सरकार से रोहिंग्या पुरूषों और महिलाओं नसबंदी का अभियान चलाने की इजाजत मांगी है, लेकिन इसे लेकर भी संघर्ष करना पड़ सकता है।

कैंप में रह रही 7 बच्चों की मां ने एएफपी को बताया कि उनके पति का मानना है कि वे दोनों मिलकर बड़े परिवार को पाल सकते हैं। सबुरा ने बताया, ‘मेरे पति कहते हैं कि हमें बड़े परिवार को लेकर डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि म्यांमार में हमारे पास प्रॉपर्टी है। इसलिए हमारे बच्चों को कभी कोई दिक्कत नहीं होगी।’

खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।
ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)